Doordrishti News Logo

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान। शहर के सूरसागर स्थित भूरटिया गली नंबर 9 में रहने वाली एक युवती ने अपने घर में फँदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई ने सूरसागर थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी है। आत्म हत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि भूरटिया गली नंबर 9 में रहने वाली 20 वर्षीय शिवानी पुत्री माणकचंद प्रजापत ने अपने घर में फंदा लगा लिया। पता चलने पर परिजन उसे फँदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए। मगर डॉक्टर ने उसे चैक कर मृत बता दिया। उसके भाई प्रवीण प्रजापत ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।

Related posts: