मनीष हासानी को यांत्रिकी में पीएचडी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मनीष हासानी को यांत्रिकी में पीएचडी। MBM University के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के शोधार्थी एवं Board of Technical Education Rajasthan में शैक्षणिक अधिकारी के पद पर कार्यरत मनीष हासानी ने अपना शोधकार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनका शोध विषय “Thermodynamic Performance Optimization of Transcritical CO₂ Refrigeration Systems Using Internal Heat Exchanger for Indian Climatic Conditions” है।

अवैध शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार

यह शोधकार्य Prof.Dr. Kamlesh Purohit के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध के अंतर्गत मनीष हासानी ने ट्रांसक्रिटिकल CO₂ रेफ्रिजरेशन प्रणाली में ऊर्जा दक्षता,गैस कूलर प्रेशर ऑप्टिमाइजेशन तथा सबकूलिंग एवं सुपरहीटिंग के प्रभावों का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं परिवारजन ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं।