Threat to blow up Rajasthan High Court (Jodhpur and Jaipur) again.

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर व जयपुर को फिर बम से उड़ाने की धमकी

-ईमेल मिलने पर हरकत में आया प्रशासन
-गुरुवार को आरटीओ को भी मिला था धमकी भरा ईमेल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर व जयपुर को फिर बम से उड़ाने की धमकी।
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर पीठ को सोमवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायिक और प्रशासन में हडक़ंप मच गया। धमकीं भरा ईमेल मिलते ही पुलिस,सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई।

जानकारी के अनुसार धमकी किसी अज्ञात ईमेल आईडी से भेजी गई है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।

एयरफोर्स स्टेशन पर कर्मचारी की मौत

सनद रहे कि इससे पहले गुरुवार को जोधपुर प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली,लेकिन लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पिछले साल भर से मिल रही धमकि यां :-
वर्ष 2025 से जोधपुर और जयपुर हाईकोर्ट को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। अधिकांश मामलों में जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला,लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जोधपुर में बन रहा देश का पहला वंदे भारत स्लीपर मेंटेनेंस डिपो

सुरक्षा जांच,तलाशी अभियान और एहतियाती कदमों के चलते न्यायालय की नियमित कार्यवाही पर भी असर पड़ता है। अब तक सामने आए अधिकांश मामलों में धमकी देने वालों तक पहुंचने या किसी बड़ी गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी है। ऐसे में बार-बार हो रही इस तरह की घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।

आमजन से अपील, सूचना देवें :-
पुलिस और जांच एजेंसियों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी हो तो तत्काल पुलिस या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि हर धमकी को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026