Doordrishti News Logo

चेक चुराकर 42.98 लाख निकाले

-बिल्डिंग निर्माण में ठेका दिलाने के लिए बढ़ाई नजदीकियां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चेक चुराकर 42.98 लाख निकाले। शहर के माता का थान स्थित रामसागर चौराहा के पास रहने वाले बिल्डिंग कारोबारी से एक शख्स ने नजदीकियां बढ़ाकर इमारतों का ठेका दिलाने का झांसा दिया।

नजदीकियां बढ़ाने के बाद मौका पाकर बिल्डिंग कारोबारी के कार्यालय बैंक के चेक,पासबुक और अन्य दस्तावेज चुरा लिए। आरोपी ने बाद में बैंक में चेक लगाकर खाते से 42 लाख 98 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त ने घटना को लेकर माता का थान पुलिस थाने मेें रिपोर्ट दी है। जांच थानाधिकारी अनिल कुमार कर रहे है।

विवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज हत्या का आरोप

पुलिस ने बताया कि माता का थान स्थित रामसागर चौराहा के पास मंदिर के सामने रहने वाले ललित कुमार पुत्र भगवानराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी है। इसका कहना है कि वह बिल्डिंग निर्माण का काम करता है।

इस साल जनवरी में रोहतक हरियाणा का रहने वाला आनंदसिंह उससे मिला था। बाद में उसने बताया कि वह उसे बड़ी बड़ी जगहों पर बिल्डिंग का ठेका दिला सकता है। आनंदसिंह के कहने पर उसने हामीं भर दी। फिर उसने नजदीकियां बढ़ाई और कार्यालय आने जाने लगा। मौका पाकर उसने परिवादी की बैंक के चेक, पासबुक आदि दस्तावेज चोरी कर लिए। फिर उन्हें बैंक में लगाकर 42 लाख 98 हजार रूपए निकाल लिए।

पता लगने पर आरोपी से चेक और दस्तावेजों का तकाजा किया गया तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। माता का थान पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर व जयपुर को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026