दो सूने मकानों से चोरों ने किया लाखों के जेवर नगदी पार
जोधपुर,दो सूने मकानों से चोरों ने किया लाखों के जेवर नगदी पार। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में दो सूने मकानों में चोरों ने सेंध लगा कर वहां से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। संबंधित मालिकों की तरफ से पुलिस में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 18ई 524 निवासी सुंदरलाल आसवानी ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित 8 जनवरी को बाड़मेर गया था। कल सुबह लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से दो रॉलैक्स की घडिय़ां,दस हजार की नगदी और चांदी की पायल जोड़ियां चोरी कर ले गए। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद अब जांच आरंभ की है।
यह भी पढ़ें – नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित
इसी तरह 23 सेक्टर 894 निवासी शिवकुमार पुत्र सांवरमल की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव चूरू सुजानगढ़ गया था। दो दिन से घर से सूना था। वापिस लौटा तो ताले टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा होने के साथ अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े थे। अज्ञात चोर वहां से 32 ग्राम सोने की चेन,50 ग्राम मंगलसूत्र, दस ग्राम की सोने की रिंग,70 हजार की नगदी के साथ गर्म कंबलें चोरी कर ले गए।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

