Doordrishti News Logo

आधी रात को घर से लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला

  • सर्दी अथवा जहर खाने से मृत्यु की आशंका
  • क्रिप्टो और शेयर बाजार में लगाया था पैसा

जोधपुर,आधी रात को घर से लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के शंकरनगर में 10- 11 जनवरी की रात को अपने घर से लापता हुए व्यक्ति का शव आज सुबह बोरानाडा के आरती नगर स्थित एक सूने स्थान पर पड़ा मिला। उसे कल दिन में बच्चों ने अपने ट्रेक्टर पर अर्ध बेहोशी की हालत में देखा था। उसका ट्रेक्टर चोरी न हो जाए इसके लिए चाबी पड़ौसियों ने अपने पास रख ली थी। गुरुवार की रात को उसकी लोकेशन मिलने पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस वहां पहुंची थी और ट्रेक्टर को लेकर थाने आई थी मगर वह नहीं मिला। आज सुबह सर्च किया गया तो वह सूने स्थान पर मृतावस्था में मिला। लापता इस व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा।

यह भी पढ़ें – 18.14 लाख की ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

उसकी मृत्यु सर्दी लगने या जहर खाने की भी आशंका जताई जाती है। उसके द्वारा क्रिप्टो और शेयर बाजार में भी पैसा लगाया हुआ था। बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि सुबह आरती नगर क्षेत्र में एक सूने स्थान पर व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची थी। इस पहचान बाद में चौहाबो के शंकर नगर निवासी 50 साल क सुखाराम पुत्र दुर्गाराम विश्रोइ के रूप में की गई।जो 10-11जनवरी की रात को ढाई बजे अपने घर से ट्रेक्टर लेकर निकला था। परिजन ने चौहाबो थाने में इसकी गुमशुदगी भी दर्ज क रवाई थी।उसकी मृत्यु कैसे हुई इसका पता नहीं लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा। सर्दी से अथवा जहर खाने की भी आशंका है। हालांकि पास में विषाक्त खाए जाने जैसे आलामात नहीं मिले हैं।थानाधिकारी द्वारा आरंभिक पड़ताल में यह भी बताया गया कि मृतक ने क्रिप्टो और शेयर बाजार भी पैसा लगा रखा था। घटना को लेकर अब चौहाबो पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026