किराणा दुकान में चोरों ने 1.58 लाख की नगदी उड़ाई
जोधपुर,किराणा दुकान में चोरों ने 1.58 लाख की नगदी उड़ाई।शहर के बोरानाडा स्थित सालावास रोड पर की एक किराणा दुकान में रात के समय में अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र गल्ले से 1.58 लाख की नगदी पर हाथ साफ कर डाला। दुकानदार की तरफ से बोरानाडा थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया गया।
यह भी पढ़ें – शहर विधानसभा प्रत्याशी अतुल भंसाली का डोर टू डोर संपर्क तेज
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: कैलाश नगर सांचोर नगर पालिका के सामने हाल मारूति एंक्लेव सालावास रोड पर रहने वाले सुरेश प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसकी उक्त स्थान पर ही राम किराणा नाम से दुकान है। रात के समय अज्ञात चोरों ने शटर के तोडक़र प्रवेश किया और गल्ले से 1 लाख 58 हजार 200 रुपए चोरी कर ले गए। बोरानाडा पुलिस अब नकबजन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

श्रीमाली समाज का कार्तिक मेला संपन्न

