Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट में गुजरी रात तीन घरों और एक टी स्टॉल में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घरेलु सामान के साथ नगदी आदि चुरा ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि नारी निकेतन के सामने आठ मील पर रहने वाले हरीराम पुत्र खींयाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका घर सूना था। तब अज्ञात चोर घर से पानी की मोटर, गैस सिलेण्डर और घरेलु सामान चुरा कर ले गए।

दूसरी तरफ चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में हरिओम नगर विस्तार योजना में एक फ्लैट के नजदीक रहने वाले अश्विनी कुमार पुत्र विलकिशन ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार उसके घर से अज्ञात चोर घरेलु सामान चोरी कर ले गए।
इधर बोरानाडा स्थित विश्वकर्मा नगर के गणेशराम पुत्र मोटाराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसका एक टी स्टॉल क्षेत्र मेें है। अज्ञात चोर केबिन के ताले तोड़ कर गल्ले से कुछ नगदी चुरा कर ले गए। हनुमान भाखरी नई सड़क़ के रहने वाले देवेंद्र परिहार पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर घर से उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। सदर बाजार पुलिस ने यह प्रकरण दर्ज किया।

अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी

बनाड़ पुलिस ने बताया कि बालाजी नगर मगरा पूंजला निवासी विक्रम पुत्र नानकराम मेघवाल की बाइक धापी मार्बल के पास से चोरी हो गई। महामंदिर तीसरी पोल दाधिच नगर निवासी कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश ने बासनी पुलिस को बताया कि वह बाइक लेकर मेडिपल्स अस्पताल के सामने गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर देवनगर पुलिस के अनुसार 6 सेक्टर निवासी नवीन पुत्र रंजीतसिंह गहलोत की बाइक पांचवा पुलिया के पास से चोरी हुई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026