Doordrishti News Logo

बाइक से गिरने पर अस्पताल लाया गया

जोधपुर, शहर के मंडोर स्थित बीएसएफ में ड्रील अभ्यास के समय एक आरक्षक बाइक से गिरने पर घायल हो गया। उसे पहले बीएसएफ अस्पताल ले जाया गया। जहां से बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। मगर उपचार के बीच रात को उसकी मौत हो गई। वह मध्यप्रदेश के टेकनपुर ग्वालियर में पोस्टेड था। मंडोर पुलिस ने बीएसएफ एसटीसी के निरीक्षक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

मंडोर थाने के एएसआई सवाई सिंह ने बताया कि बीएसएफ ग्राउंड में ड्रील अभ्यान के समय महाराष्ट्र का रहने वाला 25 वर्षीय सीतापुरे जीरास इन दिनों बीएसएफ जोधपुर में ट्रेनिग पर आया हुआ था। वह ड्रील अभ्यास के समय बाइक से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे बीएसएफ अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। इस बारे में बीएसएफ एसटीसी के निरीक्षक जाधव किरण भरत की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। शव को बाद कार्रवाई सुपुर्द कर दिया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026