Doordrishti News Logo
  • डिलीवरी के बाद सुबह लौटी तब घर के ताले टूटे मिले
  • फुटेज से नकबजनों की तलाश

जोधपुर, शहर के कीर्तिनगर नृसिंह की प्याऊ स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में एक निजी स्कूल के सामने एक रात के लिए सूने छोड़ गए मकान में चोरों ने बड़ी सेंध लगाकर पूरा घर साफ कर दिया। घर की दो अलमारियों में रखे सोने चांदी के तकरीबन 15 लाख के आभूषण और पांच लाख रूपए चुरा ले गए। महिला अपनी बहन की डिलीवरी के लिए रात को एक अस्पताल गई थी। पति, सास व बेटा भीलवाड़ा गए हुए थे। सुबह जब महिला घर पहुंची तब वारदात का पता लगा। इस पर मंडोर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौका मुआयना के बाद आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है। मामले का गहन अनुसंधान किया जा रहा है। मंडोर पुलिस ने बताया कि कीर्तिनगर नृसिंह की प्याऊ स्थित राजीव गांधी कॉलेानी में जेबीएम स्कूल के सामने रहने वाली सुषमा पत्नी जसवंत शर्मा की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन की डिलीवरी के लिए वह रात को सत्यम अस्पताल गई थी। पति, सास व बेटा भीलवाड़ा में थे। सुबह जब बहन की डिलीवरी से निवृत होकर पहुंची तब घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे मिले। घर में प्रवेश करने पर सारा सामान अस्त व्यस्त मिला।

अज्ञात चोरों ने दो अलमारियों के ताले तोड़े और सारा सामान बिखेर कर उनमें रखे 25 तोला सोने के आभूषण, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात के साथ चांदी की भगवान की प्रतिमाओं के साथ पांच लाख पांच सौ रूपयों की नगदी ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौका मुआयना किया और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुराने जमानत पर रिहा हुए चोरों से अब पड़ताल की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026