Doordrishti News Logo

दो घरों में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का माल उड़ाया

जोधपुर, शहर के बनाड़ और माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में दो घरों में दिन दहाड़े चोर हुई। अज्ञात चोर हजारों के सोना चांदी और नगदी ले गए। पीडि़तों की तरफ से पुलिस में मामले दर्ज करवाए गए।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के गोदावास हाल खोखरिया में गिरजा नगर निवासी रामदीन पुत्र मोहनराम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह शनिवार को दिन में परिवार सहित बाहर था। इस बीच शाम को लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से डेढ़ तोला सोना, कुछ चांदी और नौ हजार की नगदी चुरा ले गए।

इसी प्रकार माता का थान पुलिस ने बताया कि मूलत: पीलवा रावतनगर हाल हरीओम नगर निवासी तुलसीराम पुत्र कलाराम सुथार ने मामला दर्ज करवाया कि परिवार के लोग शनिवार को बाहर गए हुए थे। शाम को लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से नगद और जेवरात चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026