टेंंट गोदाम और किराणा दुकान में चोरों ने लगाई सैंध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टेंंट गोदाम और किराणा दुकान में चोरों ने लगाई सैंध। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में डालीबाई चौराहा के समीप एक टेंट गोदाम और किराणा दुकान में चोरों ने गुजरी रात सैंध लगाकर लाखों का माल बटोर कर ले गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। दोपहर तक इस बारे में पीडि़त पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दी जा रही थी। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दो तस्कर गिरफ्तार 25.250 किलो डोडा-पोस्त व ब्रेजा कार जब्त
पुलिस के अनुसार जैसलमेर-पाली नेशनल हाइवे डाली बाई चौराहा के पास स्थित इंडिया ग्रीन के नजदीक गली में टेंट गोदाम आया है। जहां से रात में चोरों ने सैंध लगाकर तकरीबन ढाई-तीन लाख रुपये की मशीनें ले गए। साथ ही गोदाम के पास में आई एक किराणा दुकान में भी चोरों ने परचूनी सामान के साथ पांच हजार की नगदी चुराई। चोरी गया सामान 40-50 हजार का बताया जाता है।
शनिवार की सुबह राजीव गांधी नगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। आस पास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। फिलहाल दोपहर तक रिपोर्ट दी जा रही थी।
वृद्ध फोटोग्राफर का मोबाइल हैक कर 15.64 लाख का फ्रॉड
