Doordrishti News Logo

संदिग्ध हालत में आधी को बस में लगी आग

बस मालिक ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया प्रकरण

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित कबीर नगर रामदेव पेट्रोल पंप के पास में रात तीन बजे एक खड़ी बस में भीषण आग लग गई। शास्त्रीनगर से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इस बारे में पता नहीं लगा है। आशंका है कि क्षेत्र के किसी व्यक्ति द्वारा भी यह आग लगाई जा सकती है।

क्षेत्रवासी ट्रेवल बसों को वहां खड़ा करने को लेकर पहले भी विरोध जता चुके है। बस मालिक ज्ञान सिंह की तरफ से अज्ञात शख्स के खिलाफ सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई है। शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रात तीन बजे कबीर नगर स्थित रामदेव पेट्रोल पंप के पास में खड़ी एक निजी बस में आग की सूचना पर दमकल कर्मी अभिजीत सिंह,रौनक शर्मा, प्रभुसिंह एवं बबलेश आदि वहां पहुंचे। आग से बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

तकरीबन घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। दमकल सूत्रों ने बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। क्षेत्र में पहले भी बसों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र के लोग वहां पर बसों को खड़ा करने की मनाही कर चुके हैं।

सूरसागर थानाधिकारी ज्ञान सिंह की तरफ से अज्ञात शख्स के खिलाफ बस में आग लगाने का मामला दर्ज करवाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026