Doordrishti News Logo

आंखों पर पट्टी बांध मुंह मेंं कपड़ा ठूंसा गया फिर ले गए थे सूने स्थान पर

  • मंडी व्यापारी लूट प्रकरण
  • पुलिस की आठ टीमें लगाई लुटेरों की तलाश में
  • सीसीटीवी फुटेज में दिखी बोलेरो

जोधपुर,आंखों पर पट्टी बांध मुंह मेंं कपड़ा ठूंसा गया फिर ले गए थे सूने स्थान पर।शहर के मंडोर मंडी के एक दाल व्यापारी से तमंचे के बल पर मारपीट कर लूटने वाले बदमाशों का सुराग फिलहाल हाथ नहीं लगा है। उनकी तलाश में पुलिस की आठ टीमों को लगाया गया है। वारदात में प्रयुक्त संदिग्ध बोलेरो सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। उसकी लोकेशन के आधार पर अब पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस की टीमें जोधपुर से बाहर भी भेजी गई हैं। व्यापारी के अनुसार उसकी आंखों पर बदमाशों ने पट्टी बांधने के साथ मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। फिर उसे सूने स्थान पर लेकर गए थे।

यह भी पढ़ें – उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई शनिवार को जोधपुर में

उल्लेखिनी है कि गुरुवार की रात में मंडोर मंडी स्थित गिरिराज एंटरप्राइजेज के मालिक रामावतार असावा ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि वह अपनी दुकान मंगल कर लालसागर स्थित अपने घर जा रहा था। तब लालसागर गणपति नगर में मंडोर सेटेलाइट अस्पताल रोड पर पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोककर बोलेरो गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए।

इस दौरान हुए संघर्ष में एक बदमाश की पिस्तौल वहीं झाडिय़ों में फेंक दी। इस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से बैग लूट लिया। बैग में 2.45 लाख की नगदी थी। इसके साथ ही उसके गले में पहनी ढाई तोला वजनी सोने की चेन और मोबाइल भी लूट लिया। बाद में उसे छोड़कर बदमाश फरार हो गए। घटना से भयभीत व्यापारी ने परिचितों को किसी तरह फोन कर बुलाया और उक्त घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार से

परिचितों ने मंडोर थाने में जानकारी दी। तब मौके पर मंडोर थाने का जाब्ता पहुंचा और उक्त घटना की जानकारी लेकर नाकाबंदी करवाई।एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है। जिनकी तलाश में टीमें लगी हुई है। फिलहाल लुटेरों का सुराग हाथ नहीं लगा है। सीसीटीवी फुटेज से बोलेरो का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही मामले में खुलासे की उम्मीद जताई।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026