श्रावण माह में शिव मंदिरों में रहेगी भक्तों की भीड़
विश्वेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रावण माह में शिव मंदिरों में रहेगी भक्तों की भीड़। श्रावण मास शुरू होते ही शहर के शिवालयों को आकर्षक पुष्पों व लाईटों की रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया है। इसी क्रम में शहर के भदवासिया के विश्वकर्मा नगर द्वितीय स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर को भी पुष्पों से सजाया गया है।
सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग एवं रख-रखाव पर संवाद
मंदिर पुजारी देवीदास वैष्णव व प्रवक्ता जितेन्द्र भाटी ने बताया कि श्रावन की शुरुआत के साथ शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी पहले सोमवार को भगवान शिव की शिवलिंग पर भक्तों द्वारा जल और दुग्धाभिषेक के साथ विशेष पूजा होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों में व्यवस्थाएं और सजावट की गई है।
