Doordrishti News Logo

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

आपूर्ति पूरी तरह सामान्य -पैनिक बाइंग से बचें

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने साफ किया है कि राजस्थान में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य व निर्बाध बनी हुई है।

IOCL के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख मनोज गुप्ता ने बताया कि टर्मिनल,डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट तक पूरी सप्लाई चेन सुचारू चल रही है। कहीं कोई व्यवधान नहीं है। प्रदेश में ईंधन स्टॉक की लगातार निगरानी हो रही है और जरूरत के हिसाब से रिफिलिंग भी जारी है।

डीजल शेड में मनाया विद्युत सुरक्षा सप्ताह

LPG पर फोकस
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्यभर में LPG की उपलब्धता सामान्य है।

जनता से अपील
मनोज गुप्ता ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। लोग निश्चिंत रहें और सामान्य खपत बनाए रखें। अनावश्यक खरीद या भंडारण यानी पैनिक बाइंग से बचें। उन्होंने सही जानकारी के लिए तेल कंपनियों के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने को कहा।

तेल कंपनियां लॉजिस्टिक्स, स्टॉक मूवमेंट और रिटेल संचालन में आपसी समन्वय से पूरे प्रदेश में ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित कर रही हैं।