एमडीएम हॉस्टल में डॉक्टर के कमरे में चोरी: गोल्ड ब्रेसलेट और गोल्ड कॉइन चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम हॉस्टल में डॉक्टर के कमरे में चोरी: गोल्ड ब्रेसलेट और गोल्ड कॉइन चोरी। शहर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल परिसर स्थित फैमिली पीजी हॉस्टल में रेजीडेंट डॉक्टर के कमरे में चोरी हो गई। अज्ञात शख्स कमरे से सोने का बे्रसलेट और कॉइन चोरी कर ले गया।
शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि डॉ.रवि कुमार मैनावत एमडीएम अस्पताल के ऑर्थो वार्ड में तृतीय वर्ष के रेजीडेंट डॉक्टर है। 10 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर अस्पताल गए थे। रात करीब 10 बजे जब वापस हॉस्टल स्थित अपने कमरे में पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। किसी चोर ने 15.689 ग्राम वजनी सोने का ब्रेसलेट, 0.5 ग्राम का सोने का सिक्का और 2500 रुपए नकद गायब मिले।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने व्यापारियों एवं अधिकारियों के साथ किया संयुक्त भ्रमण
फुटेज में दिखी संदिज्ध महिला
डॉ.मैनावत ने बताया कि हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर दिन में करीब 11 बजे एक अज्ञात महिला पीठ पर बैग लटकाए उनके कमरे की ओर जाती दिखाई दी है। संंदेह है कि महिला कमरे में घुसी और चोरी कर फरार हो गई। फिलहाल शास्त्रीनगर पुलिस जांच में जुटी है।
