कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों को मिला लाभ,बढ़ी आमदनी

ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों में बढ़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों को मिला लाभ,बढ़ी आमदनी। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से पंचायत समिति ओसियां की ग्राम पंचायत पंडितजी की ढाणी में ग्राम रथ अभियान 2026 आयोजित किया गया।

अभियान में ग्राम पंडितजी की ढाणी निवासी कृषक तिलोक राम पुत्र बालूराम जाट ने बताया कि कृषि विभाग से कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त होने से उन्हें आर्थिक सहयोग मिला। कृषि यंत्रों के उपयोग से श्रम लागत में कमी आई तथा खेती कार्य अधिक सुगम हुआ,जिससे लाभ में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उन्हें पशुपालन, राजस्व एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त हुई।

एमडीएम हॉस्टल में डॉक्टर के कमरे में चोरी: गोल्ड ब्रेसलेट और गोल्ड कॉइन चोरी

इसी ग्राम पंचायत के कृषक भैरा राम पुत्र चैनाराम जाट ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा खेत तलाई निर्माण पर अनुदान मिलने से वर्षा जल का संरक्षण संभव हुआ तथा सिंचाई व्यवस्था में सुधार आया। इससे फसल उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हुई,जिसके परिणामस्वरूप आय में बढ़ोतरी हुई।

उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से उन्हें कई विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए यह अभियान और सरकार का प्रयास उपयोगी सिद्ध हो रहा है।