Doordrishti News Logo

युवक ने कमरा बंद कर साड़ी से लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने कमरा बंद कर साड़ी से लगाया फंदा। शहर के प्रतापनगर स्थित यूआईटी कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर फंदा लगा लिया। परिजन को पता लगने पर दरवाजा खोल कर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक के भाई की तरफ से प्रतापनगर सदर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त,चालक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र की यूआईटी कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय हरिश चौहान पुत्र प्रेमराज चौहान ने अपने घर में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके भाई वीरेंद्र चौहान ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।