महावीर चंद लोढ़ा ने लिया एक लाख पौधे लगाने का संकल्प

  • विश्व पर्यावरण दिवस
  • विक्टोरिया पैलेस में हरित संकल्प

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महावीर चंद लोढ़ा ने लिया एक लाख पौधे लगाने का संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को खेमे का कुआं स्थित विक्टोरिया पैलेस परिसर में पौधारोपण किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लेखा अधिकारी महावीर चंद लोढ़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। परिसर में छायादार, फलदार और पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। लोगों ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

महावीर चंद लोढ़ा ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। अब तक 1000 से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं और एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक साल में कुछ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करे तो लक्ष्य आसानी से पूरा होगा।

युवक ने कमरा बंद कर साड़ी से लगाया फंदा

लोढ़ा ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। वे केवल पर्यावरण संतुलन नहीं,बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों के क्षरण को देखते हुए पौधारोपण और वृक्ष संरक्षण पहले से ज्यादा जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर को पौधारोपण से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया गया। पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और संरक्षण की जिम्मेदारी सभी ने ली। इस मौके पर महावीर बाफना,दर्शन बाफना,सूरज, संजू लोढ़ा,पाल जैन,डॉ.दिव्य जैन,अनिल छाजेड़,भावना डागा,शंकर पटेल, राकेश,संदीप बागरेचा,मधु कुम्भट,संदीप, हड़मान,कैलाश,आशीष मेहता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।