Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त,चालक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त,चालक गिरफ्तार।शहर की लूणी पुलिस ने भाचरणा गांव की सरहद में एक अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी प्रकरण दर्ज हो रखा है।

तीन शातिर नकबजन के साथ माल खरीददार भी पकड़ा

लूणी पुलिस थाने के एएसआई लिखमाराम गश्त पर थे। तब भाचरणा गांव की सरहद से निकल रहे एक बजरी से भरे डंपर को रुकवाया गया। डंपर में भरी बजरी को लेकर चालक से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर बजरी को अवैध मान कर सीज किया गया। चालक फींच निवासी भजनलाल के खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।