पत्नी पीहर गई, युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र फतेतसागर स्थित पंच मंदिर के पास में रहने वाले एक युवक ने रात को अपने घर के ऊपरी कमरे पर छपरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। युवक किताबों की दुकान पर कार्य करता था।
पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। उसकी शादी पांच सात महिने पहले ही हुई थी। पत्नी कुछ दिन पहले ही पीहर गई थी।
सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि फतेहसागर स्थित पंच मंदिर के पास में रहने वाले 30 वर्षीय विजय सिंह पुत्र जेठूसिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। उसने घर के ऊपरी कमरे में छपरे में फंदा लगाया।
सामने रहने वाले पड़ौसी ने इसकी सूचना परिजन को दी थी। वक्त घटना मां काम पर गई हुई थी और भाई भी बाहर था। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि मृतक जालोरी गेट पर किताबों की दुकान पर कार्य करता था। शादी पांच सात महिने पहले ही हुई थी। पत्नी कुछ दिन से पीहर में ही है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके भाई विशनसिंह की तरफ से पुलिस में मर्ग दर्ज करवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

