चोरों के हौसले बुलंद,थानेदार के मकान में लगाई सेंध

  • परिवार गया हुआ था गांव
  • जालोर में हैै ड्यूटी थानेदार की
  • हजारों के गहने और नकदी ले गए
  • मंडोर थाने में किया केस दर्ज

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती मंडोर स्थित वीरेंद्र नगर में रहने वाले सबइंस्पेक्टर के मकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों के गहनें और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। तीन बक्सों में रखा सारा सामान बाहर निकाल कर बिखेर दिया और जो हाथ लगा वो ले गए। मंडोर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। मंडोर थाने के हैडकांस्टेबल बंशीलाल ने बताया कि मूलत: मतोड़ा हाल वीरेंद्र नगर पूर्व में रहने वाले सबइंस्पेक्टर मूलसिंह जालोर जिले में पदस्थापित है। वे मंडोर थाने में भी हैडक ांस्टेबल व एएसआई रह चुके है। तीन दिन पहले परिवार के लोग मतोड़ा गए हुए थे। इस बीच घर सूना था। अज्ञात चोर मुख्य द्वार का ताला तोडक़र भीतर घुसे और कमरें में तीन बक्सों के ताले तोडक़र सामान बिखेर दिया। फिर बक्सों में रखी सोने की चार चूडियां, कानों की टोप्स जोड़ी, चार लूंग फिणियां एवं पांच सात हजार की नगदी आदि ले गए। परिवार के लोग जब लौटे तो घर में चोरी का पता लगा। इस पर मंडोर पुलिस ने मौका मुआयना किया। उनके पुत्र कल्याणसिंह की तरफ से मंडोर थाने में प्राथमिकी दी गई।

वर्कशॉप में चोरों ने लगाई सेंध – मंडोर पुलिस ने बताया कि गोकूल की प्याउ भाटी दौलतसिंह नगर निवासी अर्जुनसिंह सांखला पुत्र लूणसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक सांखला वर्कशॉप के नाम से लालसागर में है। गुजरी रात को अज्ञात चोरों ने वर्कशॉप में सेंध मारकर वहां से  पार्ट्स आदि  चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे  सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Similar Posts