Doordrishti News Logo

नाट्य लेखन के कथ्य और कसावट को होना होगा सम सामयिक

जोधपुर अंतराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा आयोजित जोधपुर इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल के तीसरे दिन रंगमंथन टॉक शो में बदलते सामाजिक परिवेश के नाट्य लेखन विषय पर संवाद अयोजित हुआ जिसमें बीएम व्यास,रमेश बोराणा,आशीष पाठक एवं राघवेंद्र रावत ने विशद चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक भारतीय रंगमंच को तेजी से बदलते समाजिक परिवेश एवं मूल्यों को परखते हुए नाट्य लेखन के कथ्य और प्रस्तुति में गति और कसावट लानी ही होगी। बीएम व्यास ने नाट्य लेखकों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए दुष्यंत की मौत के किस्से से रूबरू करवाया।

ये भी पढ़ें- दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

अशीष पाठक ने अपने नाटक अगरबत्ती पर प्रकाश डालते हुए निर्देशक और लेखक के संबंध एवं राघवेंद्र रावत ने एक आलोचक के माध्यम से लेखकों की दृष्टि को बताया। नाट्यविद रमेश बोराणा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि रंगमंच को बदलते युग के कलेवर व फ़्लेवर को समझते हुए लेखन करना होगा। वरिष्ठ कवि आईदान सिंह भाटी ने काव्य एवं नाटक के अंतर संबंध पर चर्चा करते हुए कहा कि शब्दों के बिंब बनना नाट्य लेखन की महत्वपूर्ण शर्त है।

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने अकादमी द्वारा प्रदेश के नए नाट्य लेखकों को अवसर देने हेतु आयोजित की गई प्रतियोगिता से प्राप्त नाटकों पर आगामी दिनों में लेखक निर्देशक कार्यशाला आयोजित करने का विश्वास दिलाया। रंग मंथन में प्रदेश भर से आये नाट्य कर्मियों ने चर्चा में हिस्सा लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026