Doordrishti News Logo

शाला संबलन योजना के विरोध में निजी स्कूलों में हड़ताल

  • निरीक्षण आदेश का जताया विरोध
  • आरटीई का बकाया भुगतान मांगा
  • ज्ञापन सौंपा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शाला संबलन योजना के विरोध में निजी स्कूलों में हड़ताल। गैर सरकारी विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति जोधपुर के आह्वान पर आज शहर के अधिकांश निजी विद्यालय बंद रहे। उन्होंने राज शाला संबलन योजना के तहत निजी विद्यालयों के नियमित निरीक्षण आदेश का विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने आरटीई के बकाया भुगतान की भी मांग की है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे गए है।

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

निजी स्कूल संचालकों ने बताया कि शाला संबलन योजना को तत्काल वापस लेने,निजी विद्यालयों पर बिना संवाद एवं बिना सहमति कोई नई व्यवस्था लागू नहीं करने,विद्यालयों पर अनावश्यक प्रशासनिक एवं आर्थिक बोझ समाप्त करने, आरटीई भुगतान एवं अन्य लंबित देयों का शीघ्र भुगतान करने, निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर व्यवहारिक समाधान निकालने आदि की मांग को लेकर आज समस्त गैर सरकारी विद्यालय पूर्णत: बंद रहे।

इसके साथ जोधपुर जिला एवं उपखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि निजी स्कूल पूर्णत: स्ववित्तपोषित संस्थाएं हैं और इनका संचालन संविधान तथा राज्य के शिक्षा संबंधी अधिनियमों के तहत होता है। विभाग को मान्यता, नवीनीकरण और अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से पहले से ही निरीक्षण का अधिकार प्राप्त है।

समिति का तर्क है कि मोबाइल ऐप के जरिए प्रत्येक माह विभिन्न अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण की यह नई व्यवस्था अनावश्यक प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास है। यह प्रणाली निजी विद्यालयों की स्वायत्तता के खिलाफ है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने के बजाय अनावश्यक दबाव बढ़ेगा और इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026