भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

आचार्य देव जोशी ने सुनाया दिव्य विवाह प्रसंग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी। श्रीहनुमंत सेवा समर्पण के सान्निध्य एवं सरगरा समाज सरदारपुरा समिति के तत्वावधान में सरगरा समाज सभा भवन में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण एवं देवी रुक्मणी के विवाह प्रसंग का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

विवाह उत्सव में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथावाचक आचार्य देव जोशी ने श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी का विवाह प्रेम, समर्पण,धर्म और आदर्श जीवन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का नियमित श्रवण मनुष्य के जीवन में भक्ति,संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है।

कथा के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण की बारात का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। विवाहोत्सव में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन,मंगल गीत एवं वैदिक मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026