Doordrishti News Logo

राज्य सरकार युवाओं को दे रही रोजगार के सुनहरे अवसर-चांदना

  • जोधपुर मेगा जॉब फेयर
  • साढ़े चार हजार से अधिक को मिला नौकरी का ऑफर
  • राज्य मंत्री ने नौकरी के लिए चयनित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
  • आरएसएलडीसी ने 4 कम्पनियों के साथ किये एमओयू
  • जॉब फेयर में जोधपुर के विवेक को मिला सर्वाधिक 9 लाख का पैकेज

जोधपुर,कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राजस्थान देश में युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने वाला अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार ने विशेष नीतियां बनाकर निजी क्षेत्र में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया है,जिससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- धोखाधड़ी प्रकरण का पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

चांदना बुधवार को जोधपुर के राजकीय पॉलिटेक्निकल कॉलेज ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर के अंतिम दिन युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को ऑफर लेटर दिए। उन्होंने कहा कि देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, जिसके निवारण के लिए मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए प्रदेश में एक सौ जॉब फेयर लगाए जाएंगे। इस जॉब फेयर से पहले विभिन्न स्थानों पर सात फेयर लगाकर 26 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। जोधपुर में भी साढ़े चार हजार से अधिक युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया गया है,जो सराहनीय है।

चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई राहत शिविर के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को पहुंचाना सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे प्रदेश में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक को सशक्त किया जा सकेगा। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने बताया कि इस जॉब फेयर के लिए 35 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 11 हजार 500 युवा इंटरव्यू देने पहुंचे। विभिन्न कम्पनियों ने इन्टरव्यू लेकर 4 हजार 622 युवाओं का नौकरी के लिए चयन कर ऑफर लेटर सौंपे। कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की आयुक्त रेणु जयपाल ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- 2 किलो 741 ग्राम सोना बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) ने धोने इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, एम्पल्योबिलीटी ब्रिज,वेल्स्पुन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के साथ युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए एमओयू किया।

दिव्यांग संगीता और पोकराराम को मंत्री ने दिया जॉब लेटर

जोधपुर की रहने वाली दिव्यांग संगीता को SGMAA कंपनी ने जॉब लेटर दिया, गुडामालानी बाड़मेर के रहने वाले दिव्यांग पोखराराम को शाकंभरी मार्केटिंग पैकिंग एंड डिस्ट्रीब्यूटिंग कंपनी ने बाड़मेर में जॉब करने का ऑफर लेटर दिया। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री ने इन दोनों को अपने हाथों से ऑफर लेटर दिए और उन्होंने उनके मजबूत इरादों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

जॉब फेयर में जोधपुर निवासी विवेक को सर्वाधिक 9 लाख रुपए वार्षिक का पैकेज मिला। आदियोगी टेक्नो सॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में जॉब ऑफर की। विवेक को यह नौकरी उनके खुद के शहर जोधपुर में करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा,शहर विधायक मनीषा पंवार,रीको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जेश मालू, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनपत गुर्जर,संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर प्रथम डॉ.भास्कर बिश्नोई, आरएसएलडीसी के प्रबंध निदेशक खेमाराम यादव,रोजगार निदेशालय के निदेशक धर्मपाल मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ अधिकारी,हजारों की संख्या में आए युवा उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026

दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

February 21, 2026