Doordrishti News Logo

फुटेज खंगालकर आरोपी पकड़ने वाली टीम को 20 हजार का कैश अवॉर्ड

  • जोधपुर डीआरएम ने की कार्यकुशलता की प्रशंसा
  • रमेश कुमार को ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार मिलेगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फुटेज खंगालकर आरोपी पकड़ने वाली टीम को 20 हजार का कैश अवॉर्ड। नागौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री का बैग चोरी होने के मामले को सुलझाने वाली आरपीएफ टीम के उत्कृष्ट कार्य की रेलवे अधिकारियों ने सराहना की है। टीम ने करीब पांच सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे उसी ट्रेन में सफर करते हुए गिरफ्तार किया था।

युवक को लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 1.80 लाख

जोधपुर के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने आरपीएफ टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने टीम के लिए 20 हजार रुपए का ग्रुप कैश अवॉर्ड स्वीकृत किया।मामले का खुलासा करने पर नागौर आरपी एफ आउटपोस्ट के उप निरीक्षक रमेश कुमार को ‘मैन ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड देने की घोषणा की गई।

मामले में सीआईबी जोधपुर,आरपीएफ नागौर और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। टीम ने नागौर के अलावा नोखा,देशनोक, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़,बठिंडा और फिरोजपुर तक की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से आरोपी की पहचान हुई।

इसके बाद 18 अगस्त की रात आरोपी को ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूणकरनसर- बीकानेर के बीच दबोच लिया गया।डीआरएम ने टीम की तत्परता और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।