ताले तोड़ने में एक्सपर्ट है सिगलीगर गैंग
गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूली तीन वारदात -एमपी में है ताले-चाबियों की दुकान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ताले तोड़ने में एक्सपर्ट है सिगलीगर गैंग। सूने मकान में रेकी करने के बाद नकबजनी करने वाले मध्य प्रदेश के सिकलीगर गैंग से जुड़े तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में जोधपुर में तीन जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया है। हालांकि जगह स्पष्ट रूप से अभी तक नहीं बता पाए हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 25 अगस्त को चोरी की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों ब्लॉक कॉलोनी वारिया तहसील गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश निवासी रोमी पुत्र दर्शन सिकलीगर निवासी, बाकानेर तहसील मनावर जिला धार निवासी बादल सिंह पुत्र किशोर सिंह और विनोद सिंह पुत्र मनोज सिंह को गिरफ्तार किया था।
तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस में अवैध शराब के 28 क्वार्टर बरामद
आरोपियों ने माता का थान थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात की थी। इसमें मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था। आरोपियों के मध्यप्रदेश में ताले,चाबी बनाने की दुकान है। इसके चलते उन्हें ताले कैसे तोडऩे हैं इसकी पूरी ट्रिक मालूम है।
आरोपियों ने रिमांड के दौरान जोधपुर में तीन जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया है। अब आरोपियों को रिमांड पूरा होने पर 28 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
