तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस में अवैध शराब के 28 क्वार्टर बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस में अवैध शराब के 28 क्वार्टर बरामद। जोधपुर से तिरुचिरापल्ली जा रही हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस में गुरुवार को संयुक्त औचक जांच के दौरान 28 पव्वे लावारिस शराब बरामद की गई। इसके अलावा धूम्रपान और गंदगी फैलाने के दो मामलों में 4 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत ट्रेन संख्या 20481,जोधपुर- तिरुचिरापल्ली हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोधपुर-डेगाना के बीच संयुक्त सरप्राइज चेकिंग की गई। जांच के दौरान कोच बी-9 और पैंट्रीकार के बीच वेस्टिब्यूल क्षेत्र में लावारिस हालत में शराब के 28 क्वार्टर मिले।

 

बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए मेड़ता रोड जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद की गई 28 क्वार्टर शराब की कुल मात्रा करीब 5.04 लीटर है, जिसकी कीमत लगभग साढ़े तीन हजार रुपए आंकी गई है।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रतनसिंह गुर्जर और कैटरिंग निरीक्षक नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में हुई जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले दो यात्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इनमें एक यात्री धूम्रपान करते और दूसरा गंदगी फैलाते पाया गया। दोनों मामलों में कुल 4 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026