Doordrishti News Logo

पांच दिन में एक ही परिवार पर दो बार हमला, कार की शीशे फोड़े

पुलिस एक मामले की तफ्तीश शुरू नहीं कर पाई कि फिर हमला हुआ

जोधपुर, शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र के हस्ती नगर में एक ही परिवार पर पांच दिन में दो बार हमला किया गया। दूसरी बार किए गए हमले में परिवार पर हथियारों से लैस होकर तोडफ़ोड़ की गई और कार के शीशे भी फोड़ दिए गए। पहले पुत्र ने अब पिता की तरफ से दो प्रकरण दर्ज करवाए हैं। बेटी को 3 लाख लाकर देने की जिद पर आरोपी पति बार बार हमला कर रहा है अन्यथा दूसरी जगह शादी कर लूंगा इसके लिए धमका रहा है। पुलिस अब दोनों प्रकरणों की तफ्तीश में जुटी है।

माता का थान पुलिस थाने में हस्ती नगर के राहुल पुत्र शिवप्रकाश शर्मा की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 24 अप्रेल की शाम को ओसियां तहसील के बापिणी निवासी कैलाश, राधेश्याम, जितेंद्र पुत्र मूलचंद, जेठाराम एवं फूसाराम उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने आते ही गालियां दी और आंगन में बैठी उसकी बहन के साथ जितेंद्र ने बदतमीजी करते हुए बुरी तरह मारपीट की।

उसके चिल्लाने की आवाज पर राहुल आया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। घर में तोडफ़ोड़ करने लगे। उसके मां पिता ने बीचबचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं जितेंद्र ने जाते समय उसकी बहन को 3 लाख रूपए लेकर आने का दबाव बनाया और कहा कि नहीं देने पर वह दूसरी शादी कर लेगा। इस घटना को लेकर 25 अप्रैल को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

इस बीच 30 अप्रेल की रात सवा दस बजे इसी परिवार के लोग घर में बैठे थे तब जितेंद्र, अशोक पुत्र मूलचंद पंचारिया आदि हथियारों से लैस होकर आए। घर में आकर मारपीट करने लगे और घर के बाहर खड़ी राहुल की कार के शीशे फोड़ दिए। इस पर राहुल के पिता शिवप्रकाश पुत्र भीकमचंद शर्मा की तरफ से उक्त आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया। दोनों ही प्रकरण माता का थान पुलिस थाने में दर्ज हुए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026