Doordrishti News Logo

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सेमीट्रोमा सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प अब साकार होने लगा

  • केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयास रंग लाए
  • अनेक सीएचसी पर सेमीट्रोमा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी
  • बालेसर देचू सेतरावा सहित अनेक स्थानों पर काम लगभग पूरा
  • शेखावत द्वारा तैयार सेमी ट्रोमा आईसीयू संबन्धित केंद्र को छह फरवरी को समर्पित करेंगे

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर संसदीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सेमी ट्रोमा सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प अब साकार होने लगा है। शेखावत के अथक प्रयासों और जनसहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। संसदीय क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कम से कम एक वार्ड में उच्चस्तरीय चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराईं जाएगी।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों का अवलोकन कर आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए थे, इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा अपग्रेड करने का आग्रह क्षेत्र के लोगों ने किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि जहां बीमार वहीं उपचार। मोदी के इस संकल्प को मूर्तरूप देने के लिए शेखावत ने जोधपुर संसदीय क्षेत्र में अधिकांश सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अवलोकन किया था, ताकि जनसहयोग से ग्रामीण स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेमीट्रोमा की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। शेखावत ने स्वयं जाकर ग्रामीणों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से फीडबैक लिया था। बाद में पूरा प्रोजेक्ट बनवाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सेमीट्रोमा सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प अब साकार होने लगा

इसके बाद जनसहयोग और सीएसआर फंड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेमी ट्रोमा स्तर की चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए दानदाताओं से सम्पर्क कर काम शुरू किया गया। आगामी तीन-चार माह में जोधपुर संसदीय क्षेत्र में देचू,बालेसर, शेरगढ़, सेतरावा, चामू, टेपू, आऊ, केलनसर, नोख, सांकड़ा,  फलसूंड,फलोदी, झंवर, धूधाडा,लूणी, सालावास,पोकरण,रामदेवरा सहित अनेक स्थानों पर आठ से दस बेड का सेमी ट्रोमा आईसीयू वार्ड तैयार हो जाए, ताकि आमजन को तत्काल चिकित्सा संबंधी सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इनमें से बालेसर, देचू, सेतरावा सहित पांच-छह स्थानों पर ऐसे सेमी ट्रोमा आईसीयू वार्ड तैयार हो चुके हैं। इसमें किसी प्रकार से सरकारी कोष का उपयोग नहीं किया गया है। शेखावत जन सहयोग से अपने स्तर पर प्रयास कर केंद्रों पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।

वर्तमान में सीएसआर से यह कार्य मुम्बई की एबीएमएम माहेश्वरी रिलीफ फाउंडेशन नोडल एजेंसी के रूप में क्रियान्वयन कर रही है। फाउंडेशन के निदेशक व माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप काबरा ने बताया कि सेमी ट्रोमा आईसीयू में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ आधुनिक बेड,ऑक्सीजन प्वाइंट,मल्टी पैरा मॉनिटर,फूड ट्रॉली, ऑक्सीजन सिलेंडर, कर्टन, व्हील चेयर सहित अनेक आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। ईसीजी मशीन वातानुकूलित कक्ष, अत्याधुनिक बेड मय सभी सुविधाओं के उपल्ब्ध कराया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026