Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वर्ष 2021-2022 के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी हो गई। आज अंतिम दिन कई वकीलों ने अपने नामांकन जमा करवाए। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई थी।

The process of submitting nominations for the election of Advocates Association is complete

मुख्य चुनाव अधिकारी मंछाराम ताडा ने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने की अवधि समाप्त होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 फरवरी से 1 मार्च को सायं 4 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 5 मार्च को सुबह 8 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना अभिकर्ता का फार्म उसी दिन सायं 6 बजे तक भरा जाएगा, जिसके बाद सायं 7.30 बजे से मतगणना होगी।

The process of submitting nominations for the election of Advocates Association is complete

जिन अधिवक्ताओं के नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में हैं, वे ही अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, पुस्तकालय-सचिव, सह-सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए होगा। मतदाता सूची मेें संशोधन के पश्चात अंतिम मतदाता सूची तैयारी की जा चुकी हैं जिसके अनुसार 3306 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ताडा ने बताया कि न्यायालय परिसर में किसी प्रत्याशी के पक्ष अथवा विपक्ष में कोई पोस्टर, होर्डिंग अथवा बैनर का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। चुनाव के दिन न्यायालय परिसर अथवा बूथ परिसर में किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री का प्रयोग नहीं होगा। मतदान के दिन किसी प्रत्याशी के पक्ष अथवा विपक्ष में किसी प्रकार की नारेबाजी नहीं की जा सकेगी। मतदान के लिए बार कौंसिल अॅाफ राजस्थान अथवा राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर द्वारा जारी परिचय पत्र अनिवार्य होगा।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026