शहर को बम से उड़ाने की धमकी मेल से हरकत में आई पुलिस

-मानसिक रोगी महिला को पकड़ा
-युवक ने कंट्रोल रूम में फोन कर बम से उड़ाने की दी धमकी

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर को बम से उड़ाने की धमकी मेल से हरकत में आई पुलिस। भारत पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच में सिरफिरे लोग शहर को बम से उड़ाने की धमकी देने लगे हैं। मानसिक रोगी एक महिला ने मेल के जरिए शहर को बम से उड़ाने वाली धमकी भेजी तो एक अन्य युवक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने दोनों में त्वरित कार्रवाई की और दोनों को पकड़ा। महिला को मानसिक रोगी अथवा डिप्रेशन का शिकार बताया गया है। जबकि युवक से पड़ताल जारी है।

पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम राजर्षि राज के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशान्त भारद्वाज के सुपरविजन में जोधपुर शहर में भ्रामक सूचना देने वालों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके तहत महिला और एक युवक को पकड़ा गया है।

डॉ अनुराग सिंह एडि.प्रिंसिपल प्रथम व डॉ फतेह सिंह एडि.प्रिंसिपल तृतीय बने

घटना संख्या -1
पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि 10 मई को पुलिस आयुक्त जोधपुर की ई-मेल आईडी पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बम ब्लास्ट का एक मेल प्राप्त हुआ। जिस पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मेल करने वाली महिला को चिन्हित करते हुए पूछताछ की गई। तब पता लगा कि महिला डिप्रेशन में थी और परिवार से परेशान होकर यह मेल कर दिया। महिला के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।

घटना संख्या -2
11 मई रात नौ बजे पर एक व्यक्ति द्वारा टेलिफोन से पुलिस नियंत्रण कक्ष पर जोधपुर शहर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिस पर जोधपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे,जीआरपी व पाली पुलिस के सहयोग से देर रात्रि यूपी निवासी श्याम यादव पुत्र रामपत यादव को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है।

जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन का सफल संचालन

पुलिस की आमजन से अपील 
पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन से अपील की। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दूरसंचार या सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट या सूचना नहीं दें, अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। फेक न्यूज से बचे एवं स्वयं को भी बचावें।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026