Doordrishti News Logo

पवित्र रिश्तों को मुहब्बत के साथ ज़िन्दा रखने का सन्देश देता नाटक ’एक प्यार का ड्रामा है’

ओम शिवपुरी नाट्य समारोह के दूसरे दिन स्वाति व्यास के निर्देशन में साकार हुआ कहानी का रंगमंच

जोधपुर,पवित्र रिश्तों को मुहब्बत के साथ ज़िन्दा रखने का सन्देश देता नाटक ’एक प्यार का ड्रामा है’। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के तत्वावधान में इकत्तीसवें ओम शिवपुरी नाट्य समारोह के दूसरे दिन मंगलवार की शाम स्थानीय अभिनय गुरूकुल के बैनर तले नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग डिप्लोमा धारक स्वाति व्यास के निर्देशन में हरिशंकर परसाई की व्यंग्य रचनाओं पर आधारित नाटक ’एक प्यार का ड्रमा है’ का मंचन हुआ। अकादमी सचिव लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि नवीनीकृत टाउन हॉल में आयोजित छः दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का नाट्य समारोह अलग अलग ज़ोनर पर आधारित नाटकों की श्रृंखला में हास्य आधारित नाटक है ’एक प्यार का ड्रामा है’। नाटक स्व.हरिशंकर परसाई के दो व्यंग्य पर आधारित है जिसमें प्रेम विवाह करने वाले युवक युवतियां और उनके माता पिता के बीच के संघर्ष की कहानी बयां करता नज़र आता है। वर्तमान में समाज का एक बड़ा वर्ग प्रेम से अधिक महत्व जाति,धर्म और परिवार को देता है। ’कहानी का रंगमंच’ शैली में पिरोये इस नाटक छोटे छोटे दृश्य दर्शकों को गुदगुदाता हुए सामाजिक ढांचे पर सांकेतिक प्रहार करते हैं।

यह भी पढ़ें – नकली सोना देकर पांच लाख की ठगी करने वाले शातिर को सिरोही से पकड़ लाई पुलिस

मंच पर अलग अलग किरदार में तनुज टाक,पंकज पुरोहित,आदित्य व्यास, कमल,द्रवित सिंह,बंसल,योगेश विश्नोई,प्रफुल्ल बोराणा,क्रिंजल गहलोत,राजेश विश्नोई,सुरेश गौड़, राहुल सेन,अंश,लक्ष्मण सोलंकी,शरद शर्मा,स्वरू व्यास,अरू व्यास व स्वाति व्यास ने अभिनय किया वहीं मंच पार्श्व में रंगदीपन जयंत कच्छवाहा,ध्वनि संचालन राजेश विश्नोई व आदित्य व्यास तथा मंच सज्जा प्रफुल्ल बोराणा ने की। नाटक की निर्देशक स्वाति व्यास का अभिनंदन राजस्थान के वरिष्ठ रंगकर्मी ईला ओझा ने बुके और अकादमी सचिव एलएन बेरवा ने मोमेंटो दे कर किया तथा संचालन एमएस ज़ई ने किया। बुधवार 18 अक्टूबर को जयपुर के अभिषेक मुद्गल निर्देशित नाटक ’नरवैदेही’ का मंचन किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026