नकली सोना देकर पांच लाख की ठगी करने वाले शातिर को सिरोही से पकड़ लाई पुलिस
छह महिने पहले हुआ था मामला दर्ज -खुदाई में मिलना बताया था सोना
जोधपुर,नकली सोना देकर पांच लाख की ठगी करने वाले शातिर को सिरोही से पकड़ लाई पुलिस।शहर के राइका बाग स्टेशन के पास में एक वृद्ध को मई महिने में नकली सोना देकर पांच लाख और मोबाइल की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सिरोही जिले के बरलूट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी से अब रुपए और मोबाइल बरामदगी के प्रयास जारी है। शातिर ने अपने घर की खुदाई में सोना मिलना बताया और बीमार मां के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत बताई थी। पुलिस अब अभियुक्त से गहन पूछताछ में जुटी है। उससे और भी वारदातें खुल सकती हैं। उदयमंदिर थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि 3 मई को पाली जिले के सुमेरपुर थानान्तर्गत गोगरा निवासी मोहनलाल पुत्र जेठाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह घटना से 15-20 दिन पहले अपने पौते सुभाष को दिखाने के लिए उम्मेद अस्पताल आया था। जहां पर उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जो खुद को मांगीलाल निवासी सिरोही होना बताया था। खुद को कंस्ट्रक्शन का काम बताने के साथ कहा कि उसके घर की खुदाई में सोना मिला है। वह सोने को बेचना चाहता है और अपनी बीमार मां का इलाज कराना चाहता है। उसके लिए रुपयों की जरूरत बताई थी। मांगीलाल नाम के शख्स ने उसके मोबाइल नंबर भी लिए थे।
यह भी पढ़ें – 31वें ओमशिवपुरी नाट्य समारोह का हुआ आगाज़
परिवादी का कहना है कि वह पांच छह दिन जोधपुर में रहकर अपने पोते का इलाज करवाने के बाद घर लौट गया। फिर मांगीलाल नाम के इस शख्स से फोन पर वार्ता होती रही। एक दिन उसने रुपयों की जरूरत बताते हुए कहा कि आप तो समाज के व्यक्ति हैं और मानवता के नाते मदद कर दो। आरोपी 2 मई को जोधपुर आया और राइका बाग स्टेशन पर मिलने को कहा। जहां परिवादी से पांच लाख रुपए और मोबाइल लिया था। बदले में सौ ग्राम सोना दे दिया। परिवादी का कहना है कि वह सुमेरपुर गया और वहां सोना चेक करवाया तो पता लगा कि यह तो नकली है। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया। थानाधिकारी रत्नू ने बताया कि आरोपी की पहचान एवं तलाश के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया। अब आरोपी सिरोही जिले के बरलूट स्थित हरिजनों का बास निवासी दौलतराम पुत्र उमाजी बागरी को गिरफ्तार कर लाया गया है। उससे घटना के संबंध में पड़ताल के साथ रुपए और मोबाइल बरामदगी के प्रयास जारी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

