Doordrishti News Logo

दो महीने से फेफड़े में पड़ी सुपारी निकाल कर मरीज को दी राहत

कमला नेहरू चेस्ट हॉस्पिटल की उपलब्धि

जोधपुर,दो महीने से फेफड़े में पड़ी सुपारी निकाल कर मरीज को दी राहत। कमला नेहरू चेस्ट हॉस्पिटल में मेडिकल ब्रोन्कोस्कोपी (फाइबर ऑप्टिक ब्रोन्कोस्कोपी) द्वारा निःशुल्क जांच कर 2 महीने से कोलैप्स पड़े फेफड़े में फोरेन बॉडी (सुपारी) निकाल कर निदान किया गया।

इसे भी पढ़िएगा – बाड़मेर-मुनाबाव ट्रेन शनिवार को रद्द

अधीक्षक डॉ.सीआर चौधरी ने बताया कि कमला नेहरू चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती बाड़मेर निवासी 22 वर्षीय हनीफ खान पिछले 2 महीने से लगातार खांसी से ग्रस्त था। उसकी सीटी स्कैन जांच में दाईं स्वांश नली में फोरेन बॉडी की संम्भावना बताई गई।

इसलिए मरीज की सीनियर प्रोफेसर डॉ.सीआर चौधरी की टीम द्वारा फाइबर ऑप्टिक वीडियो ब्रोन्कोस्कोपी(एफ ओबी),नॉन इनवेसिव अंडर कॉन्शियस सीडेशन के तहत बिना बेहोश किए, निशुल्क जांच कर स्वांस नली से फॉरेन बॉडी (सुपारी) को सफलतापूर्वक निकाला गया। लगभग 30 एमएल मवाद भी निकाली गईं।

जिससे अब मरीज की स्वांश नली पूरी तरह खुल गई। इस इलाज से मरीज 2 महीने की परेशानी से मुक्त हुआ। एक्सरे में भी सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री की अति महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया।

इसमें डॉ बलबीर चौधरी,डॉ नंदलाल, डॉ समीक्षा,डॉ पूर्ण,डॉ विश्राम,डॉ जितेंद्र,डॉ नरेश,डॉ भूपेंद्र व ओटी स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर नेरश,रशिक,सुनील,शोभना ने जांच में सहयोग किया। डॉ एसएन मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य व कंट्रोलर डॉ बीएस जोधा ने सराहना की।

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

October 11, 2026

बदलते युद्ध के दौर में तकनीक आत्मनिर्भरता और सामरिक साझेदारी जरूरी

October 11, 2026

नेपाल में छिपकर चला रहा था मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने रक्सौल बॉर्डर से दबोचा

October 10, 2026

डमी पिस्टल के साथ वीडियो बनाई इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, गिरफ्तार

October 10, 2026

आयुर्वेद विवि में लेक्चरर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

October 10, 2026

आपातकाल में 137वां रक्तदान मरीज को मिला जीवनदान

October 10, 2026

पिछौड़ा केवल परिधान नहीं सुहाग और संस्कृति का प्रतीक: कूर्मांचल परिषद

October 10, 2026

घर के बाहर खड़ा डंपर चोरी मालिक ने दी रिपोर्ट

October 10, 2026

भीलवाड़ा पुलिस का दस हजार का इनामी सुरपुरा के पास से गिरफ्तार

October 10, 2026