भाजपा शासन आने पर ही राज्य में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा-नड्डा

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का कार्यकर्ताओं के साथ संभागवार संवाद
  • भाजपा जोधपुर संभाग में नया इतिहास रचाएगी

जोधपुर,भाजपा शासन आने पर ही राज्य में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा-नड्डा।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान का यह चुनाव वर्ष 2024 में केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसलिए सभी को कमल के फूल को खिलाने में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का शासन आने पर ही राजस्थान में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। नड्डा ने सोमवार को जोधपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस संवाद बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के काम की गति और उत्पादकता बढ़ाने के टिप्स दिए। इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया,और कहा कि जोधपुर संभाग में करीब 33 विधान सभा सीट हैं,हर सीट कमल खिलाने को लेकर कार्यकर्ता दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस भाजपा कार्यकर्ता नया इतिहास बनाकर मोदी को यहां से 33 कमल सौंपने संकल्प कर चुके। परिवर्तन के संकल्प को साकार करने को चुनावी अभियान में उतर चुके हैं।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच व उम्मेद अस्पताल के चिकित्सको ने बचाई 2 माह के शिशु की जान

संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शेखावत ने पत्रकारों को बताया कि सभी जिले के कार्यकर्ताओं के साथ संवादी बैठक हुई। पहले चरण में जैसलमेर,बाड़मेर,जालोर और सिरोही के भाजपा के विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी,जिले के अध्यक्ष व महामंत्री और चुने हुए जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकर की। दूसरे चरण जोधपुर के तीन जिलों और पाली जिले के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसमें भाजपा की सांगठनिक तैयारियों पर चर्चा की गई। चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारियों पर चर्चा की और शेष बचे कामों का लेखा-जोखा करते हुए संगठन की धार को कैसे पैना किया जा सकता है। इस पर बात की। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब फोकस एप्रोच के साथ काम करना है। बैठक में कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य को बढ़ाते हुए इस चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को काम की गति और उत्पादकता बढ़ानेे के टिप्स दिए। केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा की पहली सूची आने के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में उपजे असंतोष पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह असंतोष तात्कालिक है और समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर शेखावत सहित अनेक भाजपा नेताओं,जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews