छत पर टहल रहा वृद्ध नीचे गिरा,मौत
जोधपुर,छत पर टहल रहा वृद्ध नीचे गिरा,मौत। बोरानाडा के पूनियों की ढाणी में रहने वाला एक वृद्ध छत पर टहलते नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे मेें पुत्र की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – शेखावत ने मेहमानों को मिठाई खिलाकर दी दीपावली की बधाई
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि श्रवणराम ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता 71 साल के संग्राम राम पुत्र जस्साराम 11 नवंबर की रात को छत पर टहलते समय अचानक से नीचे गिर गए। बाद में उन्हें एमडीएम अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

