Doordrishti News Logo

फोन पर बात कर रहे डॉक्टर का मोबाइल बदमाश लूट ले गए

  • अंधेरे का उठाया फायदा
  • बासनी कृषि मंडी रोड की घटना

जोधपुर, शहर के रामेश्वर नगर बासनी निवासी एक डॉक्टर का मोबाइल रात में दो बाइक सवार लुटेरे छीन कर ले गए। घटना बासनी कृषि मंडी-रामेश्वर नगर रोड पर हुई। लुटेेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। डॉक्टर की तरफ से देर रात भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि रामेश्वर नगर सी-68 में रहने वाले डॉक्टर रघुुवीर चौधरी पुत्र धर्मवीर सिंह चौधरी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह सोमवार की रात को दूध दही लेने के लिए पैदल ही बासनी कृषि मंडी की तरफ गए थे। वापिसी में पौने नौ बजे के आस पास वे पैदल लौट रहे थे। तब फोन पर किसी परिचित से बात करते हुए चल रहे थे। इस बीच कृषि मंडी- रामेश्वर नगर रोड पर अंधेरे में बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने उनके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए।

घटना की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची और मौका मुआयना किया।
पुलिस के अनुसार अंधेरे के चलते सीसीटीवी फुटेज में बाइक के नंबर आदि ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। आस पास लगे अन्य कैमरों से लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews