Doordrishti News Logo

तीन घरों और एक दुकान में चोरी, सोना चांदी के साथ घरेलु सामान पार

जोधपुर, कमिश्ररेट में चार पुलिस थाना क्षेत्रों मेें चोरी हुई। तीन घरों और एक दुकान में अज्ञात चोर सेेंध लगाकर सोना, चांदी नगदी के साथ घरेलु सामान आदि चुरा ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मंडोर पुलिस थाने में नयापुरा भाटी खेमसिंह मार्केट के पीछे रहने वाले डूंगरसिंह पुत्र छंवरलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान मार्केट में आई है। रात को अज्ञात चोर दुकान में सेंध लगाकर वहां से सामान आदि चोरी कर ले गए।

इसी तरह रातानाडा पुलिस के अनुसार मूलत: भरतपुर के नंदबई खटोटी हाल रेलवे पुरानी लोको में रहने वाले प्रदीप कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह यहां क्वार्टर में रहता है। जहां से अज्ञात चोर घरेलु सामान चोरी कर लेे गए।

इधर एयरपोर्ट थाने में उचियारडा निवासी भैरूसिंह पुत्र दीपसिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने की अंगूठी और पांच हजार की नगदी चुरा ले गए।

चौपासनी हाउसिंब बोर्ड थाने में पाल रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी सुशील कुमार ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से घरेलु सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अब चोरों की तलाश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026