Doordrishti News Logo

45 बोतल बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद

रेस्टोरेंट में ग्राहकों को अवैध शराब की सप्लाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),45 बोतल बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र पावटा पोलो लक्ष्मी नगर में संचालित एक रेस्टारेंट पर पुलिस ने रेड दी। यहां पर अवैध रूप से ग्राहकों को देशी अंग्रेजी शराब पिलाई जा रही थी। जांच में पुलिस ने वहां से 45 बोतल बीयर जब्त कर आबकारी अधिनियम में केस बनाया।

महामंदिर थाने के एएस आई मनीराम को मुखबिरी सूचना मिली कि पावटा लक्ष्मी नगर पोलो क्षेत्र में एक रेस्टारेंट में ग्राहकों को अवैध शराब परोसी जाती है। इस पर पुलिस टीम के साथ वहां रेड दी गई।

पुलिस को देखकर बदमाश शराब छोड़ भागा

पुलिस ने वहां से अलग अलग कंपनी की 45 बोतल बीयर और तीन बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया। रेस्टोरेंट खुशपाल सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।