Doordrishti News Logo

झगड़े की सूचना पर गई थी पुलिस

जोधपुर, जिले के पीपाड़ शहर स्थित रतकुडिय़ा गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची। दो पक्षों के लोगों को समझाया गया। ये लोग शांत हो गए। इस बीच सबइंस्पेक्टर बाबूलाल आस पास का वीडियो मोबाइल में कैद करने लगे तब क्षेत्र के कुछ लोगों ने मारपीट करने के साथ वर्दी का कॉलर फाड़ दिया और मोबाइल छीनकर ले गए। इसमें राजकार्य में बाधा डालने और मोबाइल लूट का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

पीपाड़ सिटी थानाधिकारी बाबूराम राणा ने बताया कि रतकुड़ीय़ा में दो पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर थाने के सबइंस्पेक्टर बाबूलाल मय जाब्ते के वहां पर पहुंचे थे। अजीत डूडी नाम के शख्स और अन्य लोगों को शांत करवाया गया था। बाद में एसआई बाबूलाल आसपास वीडियो अपने मोबाइल से बना रहे थे। तब अजीत डूडी और दस बारह लोगों ने विरोध जताते हुए उनसे मारपीट करने लगे। इससे वर्दी का कॉलर फट गया और उनका मोबाइल बदमाश छीनकर ले गए। इनका पीछा भी किया गया। मगर वे भागने में सफल हो गए। पुलिस निरीक्षक बाबूराम राणा ने बताया कि घटना में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ना ही दोनों पक्ष की तरफ से झगड़े की कोई रिपोर्ट दी गई। मगर पुलिस पर हमला किए जाने पर केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढें – छात्रवृति के लिए एनएसपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन,केवाईसी अपडेशन व आधार आथेन्टीफिकेशन अनिवार्य

ददूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026