Doordrishti News Logo

बेटे संग स्कूटी पर जाते पावर बाइक सवार बदमाश ढाई तोला चेन तोड़ ले गए

जोधपुर,शहर के पीएफ कार्यालय के सामने रात 12 बजे एक महिला के साथ ढाई तोला सोने की चेन की लूट हो गई। रात को वह रेलवे स्टेशन आई थी और बेटा स्कूटी पर बैठाकर मां को लेकर घर की तरफ जा रहा था। तब रास्ते में यह घटना हुई। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बदमाशों ने पावर बाइक का सहारा लिया था।

देवनगर पुलिस ने बताया कि 95 मुरली नगर शोभावतों की ढाणी पाल निवासी वीणा पत्नी कैलाश भाटी रात को रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां उसे लेने के लिए उसका बेटा आया था। मां बेेटा दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ लौट रहे थे। पीछे बैठी वीणा भाटी के पास में काफी सामान हाथ में रखा हुआ था। यह लोग जब पीएफ कार्यालय के सामने एक निजी स्कूल के समीप पहुंचे थे कि पीछे से अपाची बाइक पर आए दो बदमाशों ने वीणा भाटी के गले पर झपटा मारा और ढाई तोला सोने की चेन तोड़ कर ले गए। इससे एक बारगी यह लोग स्कूटी से नीचे भी गिरे। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई मगर लुटेरों का पता नहीं चल पाया। इस बारे में देवनगर थाने में लूट का केस दर्ज किया गया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश मेें लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed