Doordrishti News Logo

ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन में गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का आखरी सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया, टी. ब्रेक के समय तेज बारिश शुरू हो गई थी। काफी समय तक बारिश बन्द नही होने के कारण मैच का दूसरा दिन समाप्त कर दिया गया। टी ब्रेक तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे। पुजारा 8 रन रहाणे 2 रन बनाकर नाबाद है, भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 307 रनों पीछे है।
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम 369 रन बनाकर ऑलऑउट हो गई, कप्तान टिम पेन और सी. ग्रीन की जोड़ी ने अपनी 61 रन की साझेदारी को बढ़ाते हुए छट्ठे विकेट के लिए कुल 98 रन जोड़े, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया केवल 95 रन ही और जोड़ सकी। टिम पेन 50, सी.ग्रीन 47, ल्योन 24, स्टार्क 20 व कम्मिन्स ने 2 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने दूसरे दिन अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया पारी को जल्दी समेट ने में सफल रही डेब्यू गेंदबाज टी.नटराजन और वाशिंगटन सुन्दर ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए, शार्दूल ठाकुर ने भी 3 विकेट लिए व सिराज को 1 विकेट मिला।
बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नही रही 11 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा गिल 7 रन बनाकर कम्मिन्स का शिकार बने। रोहित और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े, अच्छे लय में दिख रहे रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर अपना विकेट ल्योन को दे बैठे और 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पुजारा और रहाणे की जोड़ी ने टी ब्रेक तक मैच को संभाला लेकिन तीसरे सेशन का खेल बारिश के कारण सम्भव नहीं हो सका।

Related posts:

CIPET जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का शुभारंभ

CIPET जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का शुभारंभ

November 29, 2026
जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

November 24, 2026
जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

November 22, 2026
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

November 4, 2026
जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

November 2, 2026
IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

October 27, 2026
आधुनिक खेल सुविधाओं से निखरेगी खिलाडिय़ों की प्रतिभा

आधुनिक खेल सुविधाओं से निखरेगी खिलाडिय़ों की प्रतिभा

October 25, 2026
24-25 अक्टूबर को जोधपुर में सजेगा लोक संस्कृति का रंगारंग उत्सव

24-25 अक्टूबर को जोधपुर में सजेगा लोक संस्कृति का रंगारंग उत्सव

October 23, 2026
छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026