पहलगाम के हमले का असर पूरे देश के पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर-बिट्टा
- अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा की प्रेसवार्ता
- आतंकवाद से निपटने के लिए भारत को इजरायल जैसा मजबूत होना होगा
- पाकिस्तान में मरने वाले खालिस्तानी का अंतिम संस्कार पंजाब में होता है
- पंजाब में घर-घर ज्योति मल्होत्रा हैं
- पल-पल की सूचना जाती है।
जोधपुर(डीडीन्यूज),पहलगाम के हमले का असर पूरे देश के पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर-बिट्टा।अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है जिसे दुश्मन सोच भी न सके,इसके लिए हमें इजराइल जैसा मजबूत बनना होगा। एमएस बिट्टा बुधवार को जोधपुर प्रवास पर थे। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत हमेशा ही आतंकवाद के खिलाफ खड़ा रहा है।आने वाली पीढियों को एक ऐसा भारत देना चाहते हैं जो अमर रहे और सुरक्षित रहे। उन्होने कहा कि नशे ने पंजाब को जकड़ रखा है। वहां नार्को टेररिज्म फैला हुआ है। हर घर का युवा इसकी चपेट में है। नशेड़ी युवकों के परिजन उनका इलाज नहीं कर पा रहे हैं। हालात विकट हैं और सरकारें खामोश हैं।
बिट्टा कहा कि पंजाब में सोशल मीडिया की स्थिति बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में मरने वाले खालिस्तानी का अंतिम संस्कार पंजाब में होता है और उसके परिजन वीडियो बनाते हैं। उन्होंने कहा भारत जब जंग की तैयारी कर रहा था तब किसान पंजाब में धरना दे रहे थे।खालिस्तानी पन्नू ने पंजाब से टैंक नहीं गुजरने देने का ऐलान किया। वहां इतने ज्यादा ज्योति मल्होत्रा जैसे लोग हैं जो पाकिस्तान सहित देश के दुश्मनों को फायदा पहुंचाते हैं। पंजाब की इस समस्या का समाधान सिर्फ इतना है
जब सिख समाज खुद सड़क पर उतरेगा,पन्नू का विरोध करेगा और अपने गुरुओं की शहादत को याद
करेगा,अभी स्थितियां अलग हैं।
जोधपुर: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन
एमएस बिट्टा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से हमला कर हिसाब बराबर किया है,लेकिन दुःख इस बात का है कि पंजाब में घर-घर में ज्योति मल्होत्रा हैं,पल-पल की सूचना जाती है। पहलगाम के हमले का असर पूरे देश के पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर भी पड़ा है। पंजाब में भी मत्था टेकने आने वालों पर असर पड़ा है। राजस्थान के स्थलों पर भी इसका असर पड़ा है। सभी की जिम्मेदारी है कि इससे उबरें। लोगों को आगे आना होगा।