Doordrishti News Logo

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

आधा दर्जन दमकलों ने पाया काबू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग। शहर में रविवार की देर रात नगर निगम के केरू स्थित कचरा प्लांट में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया और इसकी लपटे दूर दूर तक नजर आने लगी। सूचना मिलने पर नगर निगम की करीब आधा दर्जन दमकलों ने मौके पर पहुंच कर इस आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन

पुलिस और दमकल सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात्रि को नगर निगम के केरू स्थित कचरा प्लांट में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया जिसके चलते दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

सूचना मिलने पर नागौरी गेट से दो,बासनी से दो,चौपासनी से दो व शास्त्री नगर से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिस पर देर रात्रि में आग पर काबू करने चीफ फायर ऑफिसर जय सिंह चौहान व टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।