एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन।डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट के तत्वावधान में मंगलवार 13 अक्टूबर को ‘आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन’ का आयोजन होगा। यह हैकाथॉन AtiSunya द्वारा प्रस्तुत और DevAarambh के सहयोग से होगा,जिसमें Google for Developers की सहभागिता रहेगी।
आयोजकों के अनुसार हैकाथॉन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक समस्याओं के लिए AI आधारित समाधान विकसित करना है। इसमें डॉक्टर, मेडिकल विद्यार्थी, वैज्ञानिक और डेवलपर्स एक मंच पर नवाचार करेंगे।
एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
देशभर से 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 71 चयनित टीमें एक दिन में अपने प्रोजेक्ट विकसित करेंगी। विजेताओं के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।
उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे होगा,जिसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि रहेंगे। पुरस्कार वितरण शाम 6 बजे होगा।
संरक्षक प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा हैं,अध्यक्ष डॉ.शरद थानवी,सचिव डॉ.शैलेन्द्र शर्मा और क्यूरेटर DevAarambh के सीईओ सार्थक जैन हैं।
