Doordrishti News Logo

ग्रामीण पुलिस को हाईकोर्ट ने दिए युगल की सुरक्षा के आदेश

जोधपुर, राजस्थान हाईकोर्ट ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को एक प्रेमी युगल को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। युवक-युवती परिवार को छोड़ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे, इस पर परिवार वाले नाराज हो गए और धमकाने लगे। दोनों हाईकोर्ट पहुंचे और सुरक्षा को लेकर याचिका लगाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओसियां निवासी 23 वर्षीय महिला पिछले तीन साल से पीहर में रह रही थी। 42 साल के युवक की पत्नी का भी देहांत हो चुका है और 5 बच्चे हैं। ऐसे में दोनों 8 जून से लिव इन रिलेशनशीप में रह रहे हैं। दोनों ने एडवोकेट निखिल भण्डारी से मिलकर परिवाद पेश किया। परिवाद में बताया कि महिला के पीहर पक्ष वालों से उन दोनों को जान व माल का खतरा लगातार बना हुआ है। महिला के पति ने मारपीट करके अपने घर से 3 साल पहले निकाल दिया था। युवक और महिला दोनों मर्जी से लिव-इन में रह रहे थे। हाईकोर्ट की ग्रीष्मकालीन न्यायाधीश जस्टिस रेखा बोराणा ने सुनवाई करते हुए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले दोनों प्रेमियों को पुलिस सुरक्षा देने के आदेश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026