काजरी में विश्व पर्यावरण दिवस: जलवायु परिवर्तन पर मंथन

वृक्षारोपण और प्रश्नोत्तरी का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),काजरी में विश्व पर्यावरण दिवस: जलवायु परिवर्तन पर मंथन। केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी)और केंद्रीय संचार ब्यूरो,जोधपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

काजरी के विभाग पांच के अध्यक्ष डॉ.एचएल कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक दिन का अभियान नहीं,बल्कि सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।वृक्षारोपण,जल संरक्षण और प्लास्टिक का कम उपयोग जैसी छोटी पहलें भी बड़ा योगदान देती हैं।

ZSI जोधपुर में 111 घंटे की हैकाथन

पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने कहा कि पर्यावरण की चुनौतियों का समाधान जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने और स्वच्छ-हरित वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुतिकरण, व्याख्यान,जागरूकता गतिविधियां और वृक्षारोपण किया गया। प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई,विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर उपनिदेशक नवीन कुमार यादव मौजूद थे। क्षेत्रीय प्रचार सहायक केआर सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। काजरी के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।